धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन हेतु क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Tags :

technicalvela@gmail.com

technicalvela@gmail.com https://newspanchayt.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

    Categories

    About Us

    न्यूज़ पंचायत एक विश्वसनीय और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जिसका उद्देश्य गांव, पंचायत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। हम राजनीति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    हमारी कोशिश है कि हर आम नागरिक की आवाज़ को मंच मिले और जमीनी मुद्दे सही लोगों तक पहुंचें। न्यूज़ पंचायत सिर्फ खबर नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ बनने का प्रयास है।

    आपकी आवाज़ | आपका गाँव | आपकी पंचायत

     

    News Category

    Tags