दून सुपर किंग्स के मनीष डंगवालऔर दून कैपिटल के शोभन गसाई की शानदार शतक से जीत टीम

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मंजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में दून सुपर किंग्स ने दून ब्लास्टर्स को 20 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने दून किंग राइडर को एकतरफा शिकस्त दी।
गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में दून सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज मनीष डंगवाल ने 65 गेंदों में 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा शैलेन्द्र ने 25 रन बनाए। जवाब में दून ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। विकास गुसाईं ने नाबाद 62 और योगेश सेमवाल ने 41 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाए। सोबन गुसाईं ने 50 गेंदों में नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। प्रवीण नेगी ने 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून किंग राइडर की टीम 16.3 ओवर में 118 रन पर ही सिमट गई। सोहन परमार (20) और पंकज पंवार (18) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई और निर्णायक मौकों पर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एलआईसी के विकास अधिकारी अश्वनी चौहान रहे। मुख्य अतिथि अश्वनी चौहान व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने दोनों मैचों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए। पहले मुकाबले में मनीष डंगवाल और दूसरे मुकाबले में सोबन गुसाईं को यह सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, मनवर रावत, ओम प्रकाश जोशी, रश्मि खत्री, मनोज जयाडा, हिमांशु जोशीआदि उपस्थित रहे।

Tags :

technicalvela@gmail.com

technicalvela@gmail.com https://newspanchayt.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

    Categories

    About Us

    न्यूज़ पंचायत एक विश्वसनीय और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जिसका उद्देश्य गांव, पंचायत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। हम राजनीति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    हमारी कोशिश है कि हर आम नागरिक की आवाज़ को मंच मिले और जमीनी मुद्दे सही लोगों तक पहुंचें। न्यूज़ पंचायत सिर्फ खबर नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ बनने का प्रयास है।

    आपकी आवाज़ | आपका गाँव | आपकी पंचायत

     

    News Category

    Tags