आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ

Share This Article:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

      आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने "बीज संजीवनी अभियान" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम एवं बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
         मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आम, जामुन, कटहल, बेल अथवा अन्य फल खाता है, वह उनके बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करे, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष तैयार हो सकें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
       उन्होंने कहा कि बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत हरिद्वार से की गई है, जिसे पूरे प्रदेश में जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अधिकाधिक पौधों का प्राकृतिक रूप से विकास होगा, जिससे हरित हरिद्वार अभियान को नई गति मिलेगी तथा जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
      मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक बीज रोपित कर उत्तराखण्ड को हराभरा बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेगा।
Tags :

technicalvela@gmail.com

technicalvela@gmail.com https://newspanchayt.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe To Our Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

    Categories

    About Us

    न्यूज़ पंचायत एक विश्वसनीय और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जिसका उद्देश्य गांव, पंचायत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। हम राजनीति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    हमारी कोशिश है कि हर आम नागरिक की आवाज़ को मंच मिले और जमीनी मुद्दे सही लोगों तक पहुंचें। न्यूज़ पंचायत सिर्फ खबर नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ बनने का प्रयास है।

    आपकी आवाज़ | आपका गाँव | आपकी पंचायत

     

    News Category

    Tags